मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

सिंघु बॉर्डर पर एक और किसान की मौत, अब तक 11 की गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

सिंघु बॉर्डर पर कड़ाके की ठंड में कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर धरना दे रहे एक और किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही पंजाब से आए थे। आंदोलन में अब तक 11 किसानों की जान जा चुकी है। इनमें सिंघु बॉर्डर पर पांच और टीकरी बॉर्डर पर छह किसानों की मौत हो चुकी है।

पंजाब के पटियाला के गांव सौहली के रहने वाले किसान पाल सिंह (62) 13 दिसंबर को ही सिंघु धरनास्थल पर आए थे। वह अपने साथियों व गांव के किसानों के साथ फिलहाल गांव रसोई से आगे रुके हुए थे। साथियों ने बताया कि मंगलवार देर शाम को वह खाना खाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली में जाकर सो गए। बाद में जब साथी किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सोने पहुंचे तो वह बेसुध मिले।

अनहोनी की आशंका के चलते चिकित्सक को दिखाया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया।

परिवार ने की आर्थिक मदद की मांग

किसान के परिवार वालों के मुताबिक कड़ाके की ठंड के कारण व हार्ट अटैक से किसान की मौत हुई है। परिवार वालों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। मरने वाले किसान के भांजे भगवंत सिंह और भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रदेश उप प्रधान नेक सिंह ने कहा कि पाल सिंह दिल्ली के बॉर्डर पर चल रहे किसानों के संघर्ष में हिस्सा लेने गया था। किसान के पास दो एकड़ से भी कम जमीन थी और काफी कर्ज भी कर्ज था। सरकार को पीड़ित गरीब परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

धरने पर बैठे दो किसानों की तबीयत बिगड़ी

किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर लगातार कई दिनों से चल रहे धरने पर किसानों की तबीयत बिगड़ रही है। बुधवार को धरने पर दो किसानों की तबीयत बिगड़ गई। साथी किसानों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने किसानों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों किसानों को भर्ती कर लिया।

किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे पंजाब के लुधियाना निवासी जसप्रीत की बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। इस दौरान उन्हें उल्टियां आने लगी। धरनास्थल पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनको प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दी।

इसके अलावा राजस्थान के नागौर का रहने वाला कृष्ण कुमार फिलहाल दिल्ली के रूपनगर में रहता है। वह काफी दिनों से धरने पर डटा है। धरनास्थल पर बुधवार सुबह उसे दौरा पड़ गया। इस कारण उसे स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको भी वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें