मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में हुआ वितरण समारोह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
1.3 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचा अन्नपूर्णा योजना का लाभ, आसनसोल में हुआ वितरण समारोह

पश्चिम बर्दवान। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार को 1.3 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में योजना का लाभ हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर बुधवार को आसनसोल के जिला प्रशासनिक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को योजना से संबंधित लाभ प्रदान किए गए।कार्यक्रम में भाजपा विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी, डीएम एस पोन्नमबलम सहित प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताया गया।वक्ताओं ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। यह भी कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कार्य कर रही हैं।वक्ताओं ने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें