अन्नपूर्णा देवी और जोबा मांझी चुनाव जीतने में रहीं सफल,24 महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त
रांची: लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड के 31 महिलाएं चुनाव मैदान में थी, मगर चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें निराशा ही हाथ लगी। झारखंड से इस बार दो महिला प्रत्याशी झामुमो से जोबा मांझी और भाजपा से अन्नपूर्णा देवी ही चुनाव जीत पाईं। दरअसल झारखंड की सभी 14 सीटों पर कुल 244 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। वहीं, 12 लोकसभा सीटों पर कुल 31 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थीं। जबकि 24 महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। लोकसभा चुनाव में पांच संसदीय क्षेत्र में महिला प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहीं,उसमें दुमका से सीता सोरेन, रांची से यशस्विनी सहाय, धनबाद से अनुपमा सिंह, सिंहभूम से गीता कोड़ा और पलामू से ममता भूईया शामिल थी। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीटों पर 25 महिला खड़ी हुई, जिसमें 02 ही सीटों पर जीतने में सफल रहीं। वहीं, 23 महिला प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।





