मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

अंकिता लोखंडे ने बताई कास्टिंग काउच की घटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिल्म

इंडस्ट्री और कास्टिंग काउच के बारे में अक्सर सुनने को मिलता है। कुछ

अभिनेत्रियों ने इस संबंध में अपने कड़वे अनुभवों को अक्सर शेयर भी किया

है। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने खुलासा किया कि एक साउथ फिल्म के दौरान

उन्हें भी दो बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा।

टीवी

की स्टार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

में अलग पहचान बनाई है। अंकिता लोखंडे को भी सिने इंडस्ट्री में कास्टिंग

काउच का सामना करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने इस घटना के बारे में

बताया। जब यह घटना घटी, तब अंकिता महज 19-20 साल की थीं। इतनी कम उम्र में

भी वह कास्टिंग काउच जैसे संकट से उबरने में कामयाब रहीं। अंकिता ने कहा कि

कास्टिंग काउच से उनका पहला सामना तब हुआ जब वह अपना करियर शुरू कर रही

थीं और उन्हें एक साउथ फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। फिर उससे डील

करने को कहा गया।

एक्ट्रेस ने कहा था, 'मैं बहुत स्मार्ट थी

और वहां उस कमरे में अकेली थी। उस समय मेरी उम्र 19 या 20 साल की रही होगी

और मैंने उनसे पूछा- आपका प्रड्यूसर कैसा समझौता चाहता है? क्या मुझे

पार्टियों में या डिनर के लिए जाना होगा?'' अंकिता ने कहा कि वह ऐसी स्थिति

से बचना चाहती थीं, जहां उन्हें सीधे तौर पर प्रड्यूसर के साथ सोने की बात

कही जाए। उन्होंने कहा कि, 'और जिस ही उसने ये कहा, मैंने उसकी बैंड बजा

दी थी। दूसरी घटना के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, ''जब

मैं फिल्मों में लौटी तो मुझे यह दोबारा महसूस हुआ। मैंने बस उस लड़के से

हाथ मिलाया। मैं उनका नाम नहीं लेना चहती, वह एक महान अभिनेता थे। उस पल

मुझे बुरी अनुभूति हुई और मैंने तुरंत अपना हाथ हटा ली और चली गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें