मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

'बिग बॉस-17' के बाद अंकिता लोखंडे ने किया खास पोस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

‘बिग बॉस-17’ के ग्रैंड फिनाले में डोंगरी के मुनव्वर फारूकी ने खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता के फाइनल में पांच लोगों ने जगह बनाई। टॉप फोर से अंकिता का बाहर होना बेहद चौंकाने वाला रहा। हारने के बाद अंकिता का रोता हुआ चेहरा सब कुछ बयां कर रहा था। अब बिग बॉस ख़त्म होने के बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट किया है।इस प्रतियोगिता के फाइनल के लिए अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण मशेट्टी पहुंचे थे। इस में अंकिता लोखंडे टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाई थीं। अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के आखिरी पल की तस्वीरें और एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह टॉप फोर से बाहर होने के बाद स्टेज पर आईं। सलमान खान ने उन्हें बधाई दी, लेकिन अंकिता की सास, मां और विक्की जैन निराश दिखे। अब अंकिता ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ''यह सफर यादगार और आनंददायक रहेगा। मुझे यह अवसर देने के लिए सलमान खान और कलर्स, जियो सिनेमाज को धन्यवाद।टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' के चलते घर-घर पहुंचीं अंकिता लोखंडे भी बिग बॉस के इस संस्करण में एक सबसे बड़ी सेलिब्रिटी प्रतियोगी थीं। उन्हें यह कहकर ट्रोल किया जा रहा है कि इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करने के बाद भी उन्हें किसी से सपोर्ट नहीं मिला है। साथ ही, विक्की के साथ उसके लगातार झगड़े भी उन्हें महंगे पड़े। दर्शकों ने भी धीरे-धीरे अंकिता से अपना समर्थन वापस ले लिया था। आख़िर में मुनव्वर को ही फ़ायदा हुआ और उन्हें ज़्यादा वोट मिले। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस के इस संस्करण में हिस्सा लिया था। बिग बॉस में अंकिता के व्यवहार को देखकर दर्शकों को विक्की से सहानुभूति होने लगी और कई लोगों ने अंकिता को ट्रोल भी किया। बिग बॉस के आखिरी दिनों में अंकिता और मुनव्वर की दोस्ती भी टूट गई। इन सबने अंकिता को पीछे छोड़ दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें