मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

अंजना सिंह का 'जुत्ती मेरी' गाने पर शानदार डांस वीडियो, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। 'लव और राजनीति', 'ट्रक ड्राइवर', 'दबंग आशिक', और 'लावारिस' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी दिखा चुकीं अभिनेत्री अंजना सिंह ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए शनिवार को सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह शानदार एक्सप्रेशन के साथ 'जुत्ती मेरी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अंजना ने पारंपरिक साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद आकर्षक लग रही हैं। मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी उनके लुक को और भी निखार रही है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने बालों को ट्रिम कर खुला रखा है, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। उनके डांस मूव्स और चेहरे के हाव-भाव एकदम रियल हैं। वीडियो में अंजना का आत्मविश्वास और उनकी अदाएं हर किसी को पसंद आ रही हैं।

अंजना ने वीडियो के कैप्शन में सिर्फ "जुत्ती मेरी" लिखा, जो उनके इस अंदाज को और भी खास बनाता है।

फैंस ने कमेंट्स में उनकी खूबसूरती और डांस की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "अंजना जी, आपका ये अंदाज दिल छू गया!" वहीं, दूसरे ने कहा, "साड़ी में आपका लुक और डांस दोनों कमाल का हैं।"

इस गाने को नेहा भसीन ने गाया है और संगीत समीर उद्दीन ने दिया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, और अमेजन म्यूजिक पर भी उपलब्ध है।

अंजना के प्रोजेक्ट पर नजर डालें तो वह कई भोजपुरी फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में 'एक और फौलाद से' अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई 'लव और राजनीति', 'ट्रक ड्राइवर', 'दबंग आशिक', और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, और रवि किशन जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें