मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

अंजना सिंह ने शेयर किया वीडियो, 'ओ री सासू मां' गाने पर दिखाया बेहतरीन अंदाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अंजना सिंह ने शेयर किया वीडियो, 'ओ री सासू मां' गाने पर दिखाया बेहतरीन अंदाज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अंजना सिंह फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और पोस्ट के जरिए अपडेट देती रहती हैं। बुधवार को भी उन्होंने ऐसा ही कुछ दिया है।

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मशहूर 'सासू मां' गाने के बोल के अनुसार एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।

वीडियो में अभिनेत्री ने लाल रंग की साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज कैरी किया है। वहीं, माथे पर लाल बिंदी, आंखों में काजल और लंबे बालों की चोटी कर देसी बहू का परफेक्ट अवतार लिया है। पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, "मर्द करे तो गलती ,औरत करे तो पाप ?…. ओ री सासू मां थमरे बेटे ने ….।"

वीडियो पोस्ट करते ही अभिनेत्री के कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई। कोई यूजर उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा हो रहा है।

सॉन्ग 'सासू मां' हाल ही में रिलीज हुआ है। इसे नूरन ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। लिरिक्स और कंपोज जानी ने किया है और म्यूजिक बन्नी ने दिया है। गाने में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी नजर आ रही हैं।

गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहा है। कई यूजर्स इस पर वीडियो बना रहे हैं।

अंजना सिंह भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने भोजपुरी जगत के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'फौलाद' से की थी। इसके बाद वे टीवी सीरियल 'भाग ना बांचे कोई' में भी नजर आईं थीं। उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज के लिए बाकी हैं। अभिनेत्री की फिल्म 'भाभी मेरी मां' जल्द ही दस्तक देने वाली है। फिल्म का पहला लुक शेयर किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें