मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

अनिल शर्मा की फिल्म 'वनवास' का टीजर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अनिल शर्मा की लेटेस्ट फिल्म 'वनवास' परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी कर दिया गया है।नए टीजर में नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को अनोखे किरदारों में देखा जा सकता है, जहां उनके दमदार अभिनय ने पारिवारिक भावनाओं को नई ऊंचाई दी है और स्क्रीन पर गहराई ला दी है। टीजर की हर एक लाइन दमदार है, जो परिवार की वफादारी और प्यार और कर्तव्य के लिए किए गए त्याग को एक नया नजरिया देती है।अनिल शर्मा की शानदार कहानी और मजबूत कास्ट के साथ, वनवास एक ट्रेडिशनल ड्रामा से आगे बढ़कर टाइमलेस थीम के जरिए से एक गहरी इमोशन से भरी यात्रा की पेशकश करता है।अनिल शर्मा द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लिखी गई ये फिल्म जी स्टूडियोज के तहत दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। ये एक ऐसी कहानी है जहां हर फैसला अगले पड़ाव पर असर डालता है। ये फैमिली फिल्म 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें