मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमी ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के मांडर थाना पुलिस ने युवती के हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमी अवनिश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया बाइक, मोबाईल, हत्या में प्रयुक्त रबड का पाईप, युवती का बैग,युवती को मोबाईल, माचिस का डिब्बा, पहना हुआ कपड़ा बरामद किया है।

ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तीन फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में एक युवती का जला हुआ शव बरामद किया गया था। इसके बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसका युवती के साथ तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, इसी बीच परिजन युवती की शादी किसी दूसरी जगह तय किया। इससे दुखी होकर साजिश के तहत युवती को हातमा के जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था। युवती के मोबाईल के लोकेशन के आधार पर चान्हो थाना क्षेत्र के करकट मोड़ के नजदीक सुनसान स्थान से युवती का बैग बरामद किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें