मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण महासभा में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईएएस संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण महासभा में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (राष्ट्रीय) के जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सदस्यों ने गुरुवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित एक पत्र सौंपा है। जिसमें मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के एक विवादित बयान काे सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रति भारी रोष पैदा करने वाला बताया गया है।संगठन के अनुसार, आईएएस संतोष वर्मा ने महिलाओं को लेकर जो अपमानजनक टिप्पणी की है, वह न केवल असंवेदनशील है बल्कि समाज को बांटने वाली मानसिकता को भी दर्शाती है। इस बयान को लेकर ने कड़ी आपत्ति जताते हुए महासभा ने आईएएस वर्मा की टिप्पणी को 'तुच्छ मानसिकता की पराकाष्ठा' बताया है।महासभा ने अपने पत्र के माध्यम से मांग की है कि ऐसे अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही, उनके खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी भी दर्ज करने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष रत्नाकर चौबे का कहना है कि आईएएस समीर वर्मा पर कार्रवाई से ब्राह्मण समाज पर इस तरह की टिप्पणी करने वालों को सबक मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें