मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को एक मार्च से मिलेगा आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई का लाभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एक मार्च से आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) का लाभ मिलने लगेगा। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। एक फरवरी को पेश अंतरिम बजट में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत -पीएमजेएवाई योजना में शामिल करने की घोषणा की गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अर्पूव चंद्रा ने शनिवार को नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कोरोना के दौरान कार्य करने वाले फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों, सभी आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई योजना में शामिल करने की घोषणा की थी। इस योजना को वित्त मंत्रालय से भी मंजूरी मिल गई है। इन सभी कार्यकर्ताओं को एक मार्च से आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई में शामिल किया जाएगा। इस फैसले से लगभग 35 लाख आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को लाभ होगा।

योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 सितंबर 2018 को झारखंड की राजधानी रांची में की थी। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत- पीएमजेएवाई का मुख्य उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रदान करना है। आयुष्मान कार्ड धारक किसी भी एम्पैनल्ड अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें