मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुघर्टना में व्यक्ति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुघर्टना में व्यक्ति की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोक्तापोल इलाके में मंगलवार देर रात 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालू से लदे एक ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, खड़गपुर-बालेश्वर 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोक्तापोल स्थित एक होटल में भोजन करने के बाद उक्त व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान खड़गपुर की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने नियंत्रण खो दिया और उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति सड़क से दूर जा गिरा। आरोप है कि ट्रक चालक वाहन मृतक के ऊपर से ही ट्रक लेकर फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलते ही नारायणगढ़ थाना पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस को शव के पास से एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी और कुछ दवाइयां बरामद हुई हैं।पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ-साथ फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें