मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग में रणवीर सिंह ने गुरु रंधावा के गानों पर किया डांस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अनंत

अंबानी-राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग इस समय जोरों पर चल रही है।

इटली से फ्रांस तक का सफर तय कर रही इस प्री-वेडिंग का आज आखिरी दिन है। 29

मई को शुरू हुई इस प्री-वेडिंग की तस्वीरें या वीडियो ज्यादा सामने नहीं

आए। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो शेयर नहीं किए।

क्योंकि अंबानी की प्री-वेडिंग में ''नो फोन पॉलिसी'' है लेकिन ओरी और

गुरु रंधावा ने अपने प्रशंसकों को अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग क्रूज की एक

झलक दी। इस तरह इस चर्चित प्री-वेडिंग का एक वीडियो सामने आया है जिसमें

अंबानी के मेहमान गुरु रंधावा की परफॉर्मेंस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

अनंत-राधिका

की दूसरी प्री-वेडिंग के तीसरे दिन मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने

परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी दमदार आवाज से अंबानी मेहमानों को पंजाबी

गानों पर डांस करने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच ये वीडियो इस वक्त वायरल हो

रहा है। इस वीडियो में गुरु रंधावा स्टेज पर ''आज फिर किथे चली है मोरनी

बनके'' गाते नजर आ रहे हैं और इस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह, वीर

पहाड़िया और ओरी डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ओरी

उठाकर डांस करते भी नजर आ रहे हैं।

इसी बीच कल यानी शुकवार

को गुरु रंधावा ने क्रूज पर पहुंचने से पहले एक वीडियो शेयर किया। इस

वीडियो में हम उस आलीशान क्रूज को देख सकते हैं जिस पर अनंत-राधिका की

दूसरी प्री-वेडिंग चल रही है। इसमें गुरु रंधावा ''लेवल सबके निकलेंगे,

लेवल सबके निकलेंगे'' कहते नजर आ रहे हैं।

मुकेश अंबानी और

नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन

सेंटर में राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेंगे। अन्य कार्यक्रम और स्वागत

समारोह भी यहां आयोजित किए जाएंगे। 13 जुलाई को रिसेप्शन आयोजित किया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें