मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

संभल के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में मिला प्राचीन शिव मंदिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संभल के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में मिला प्राचीन शिव मंदिर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके मदनपुरा में 250 साल पुराना एक शिव मंदिर मिला है। मंदिर में पूजा-पाठ भी नहीं होता है। कई वर्षों से ताला बंद है। सोशल मीडिया पर मंदिर की तस्वीर वायरल होते ही मंगलवार को हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मंदिर के बाहर महिला कार्यकर्ताओं के शंखनाद से वहां भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नगर के संवेदनशील इलाके में मंदिर मिलने पर पुलिस बल के साथ खुफिया तंत्र भी चौकस हो गया।स्थानीय निवासियों के अनुसार मदनपुरा के मकान नंबर डी-31 के पास स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर में पिछले 10 सालों से ताला बंद है। हिंदू संगठनों ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर मंदिर को फिर से खोलने की मांग की है। दावा किया है कि इस मंदिर का उल्लेख काशी खंड में भी है। इस मंदिर पर मालिकाना हक किसका है और ताला किसने बंद कराया, पुलिस जांच में जुटी हुई है।मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि यह कोई विवाद का विषय नहीं है। यहां मंदिर है और इसे खुलना चाहिए, जिससे पूजा- पाठ शुरू हो सके। सनातन रक्षक दल के सदस्यों ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप करने और मंदिर का ताला खुलवाने की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मंदिर को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट साझा की गई। तब जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें