मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची का अपहरण, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

कानपुर। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटे मियां हाता में घर के बाहर खेल रही एक आठ साल की बच्ची का अपहरण हो गया। घबराए परिजनों ने जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो पाया कि बच्ची के सौतेला चाचा उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने आनन-फानन में थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन इस घटना को 24 घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली हैं।छोटे मियां हाता में रहने वाले सिलाई कारीगर रईस अहमद ने बताया कि गुरुवार को उनकी आठ साल की बेटी हिफ़्जा फातिमा घर के बाहर खेल रही थी इसी दौरान बांदा निवासी बच्ची का चाचा रफीक अहमद घर के बाहर पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब काफी देर बच्ची नहीं दिखाई दी। तो सभी लोगों ने कई घण्टे ढूंढा लेकिन जब सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखा तो सब कुछ साफ हो गया।पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी मां ने दो शादियां की थी। वह पहले पिता के बेटे हैं। जबकि रफीक दूसरे पिता का बेटा है और वो मां के साथ बांदा में ही रहता है। उसी ने उनकी बेटी को अगवा किया है।एसीपी कर्नलगंज तेज बहादुर सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की दो टीमें सर्विलांस की सहायता तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें