मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में सेल्समैन हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कानपुर में सेल्समैन हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपियों में शामिल एक युवक को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 25 फरवरी की है, जब कानपुर के बिधनू क्षेत्र के भवानीपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन उदय सिंह की मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिधनू में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी घाटमपुर के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस टीम बिधनू-सचिनडी मार्ग पर सोमवार को चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार वहां से गुजरता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी छोटू उर्फ निसार निवासी फतेहपुर गोली लगने से घायल हो गया। ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से लूट व चोरी के करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या की घटना में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिल सके।

डीसीपी दिपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि भवानीपुर गांव में देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की मौत के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ में उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें