मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में युवक की मौत विरोध में सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहारशरीफ,। जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि

बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना नालंदा

जिले के सारे थाना क्षेत्र के हरगावां मोड़ के पास शनिवार की सुबह घटी।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने मुख्य मार्ग बिहारशरीफ-बरबीघा

सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। मृतक की पहचान सिरसा गांव निवासी

नरेश पासवान के 20 वर्षीय पुत्र महादेव कुमार के रूप में की गई है। जबकि

घायल युवक सिरसा गांव का ही रामविलास कुमार है।

परिजनों ने बताया

कि बाइक सवारी वह बरबीघा से मोटरसाइकिल ड्राइव करते हुए सामान लेने बाजार

की ओर निकला था। जैसे ही वह हरगावां मोड़ के पास बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य

मार्ग पर पहुंचा कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर मौके

पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में

भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया।

घायल

रामविलास को इलाज के लिए बरबीघा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे

में युवक की मौत की जानकारी के बाद उग्र लोगों ने मार्ग को जाम कर दिया।

हालांकि पुलिस प्रशासन के समझाने बुझाने पर सड़क को जाम से मुक्त कराया

गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें