मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में किसान की मौत, विरोध में सड़क जाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिहारशरीफ। नालंदा में शनिवार की सुबह सड़क पार करने के दौरानअज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक किसान की मौत हो गयी।घटना के विरोध में मृतक के परिजन और ग्रामीणों नें बिहारशरीफ-बरबाघा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 82 को जाम कर दिया है।जाम से वाहनों का आवागमन वाधित हो गया है। आक्रोशित लोग जिला प्रशासन को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।घटना की सूचना पाकर बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी मणिष कुमार और बिहारशरीफ थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर लोगों को समझाकर जाम समाप्त करने की पहल की। घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बिहारशरीफ थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहारशरीफ बरबीघा मुख्य मार्ग नकटपूरा गांव के समीप बासोचक निवासी कृष्णा प्रसाद शौच के लिए सड़क के किनारे जा रहे थे,जहां अज्ञात वाहन नें उन्हें रौद दिया, जिससे किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सङक जाम कर दिया है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर स्थिति को सुलझाने का प्रयास कर रही है।बीडीओ ने परिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 20000 रुपये को दिया गया है।पुलिस शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें