मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना से जंग जीतने पर बिग बी को अमूल ने खास अंदाज में दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं। बिग बी अब होम क्वारंनटीन में हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं। घर लौटने के बाद अमिताभ बच्चन ने दुनियाभर के तमाम प्रशंसकों की दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया कहा है, वहीं बिग बी के ठीक होने पर अमूल ने भी उन्हें खास अंदाज में इसकी बधाई दी है।

अमूल हमेशा से अपने कॉमिक पोस्टर्स के लिए फैंस के बीच बहुत पॉपुलर रहा है। लॉकडाउन में रामायण के रीटेलिकास्ट को दुनियाभर में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। तब भी अमूल ने अपनी इस यूनिक स्टाइल में सीरियल को ट्रिब्यूट दिया था। इसके अलावा भारत-चीन विवाद के समय भी अमूल ने पोस्टर के जरिए लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 77 साल के अमिताभ बच्चन कोरोना जैसे खतरनाक वायरस को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापस लौटे हैं तो अमूल ने भी बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया है। अमूल ने अमिताभ के सम्मान में एक पोस्टर शेयर किया है जो बहुत ही आकर्षक और दिल को छूने वाला है। इस पोस्टर को अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अमिताभ ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-'शुक्रिया अमूल, हमेशा अपने अद्भुत और जुदा पोस्टर कैंपेन्स में मेरे बारे में सोचने के लिए। वर्षों से 'अमूल' ने सम्मानित किया है मुझे, एक साधारण शख्सियत को 'अमूल्य' बना दिया मुझे!'

कॉमिक में बिग बी सोफे पर बैठे हैं और मोबाइल देख रहे हैं। अमिताभ के बगल में क्यूट लिटिल अमूल गर्ल भी बैठी हुई है। फोटो पर लिखा हुआ है-'एबी बीट्स सी। ये पोस्टर फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। बता दें, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन ठीक होकर घर लौट चुके हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन अभी भी अस्पताल में ही हैं। अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉटिजिव पाए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें