मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया विवाह गीत 'बिटिया पराई होली', नहीं रुकेंगे आंसू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया विवाह गीत 'बिटिया पराई होली', नहीं रुकेंगे आंसू

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव की जोड़ी फैंस की पसंदीदा है।

दोनों की फिल्में और गाने बहुत पसंद किए जाते हैं और अब हिट जोड़ी का विवाह स्पेशल गीत रिलीज हो गया है, जो इतनी भावनाओं से भरा है कि फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया विवाह गीत 'बिटिया पराई होली' एक्ट्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गीत में ससुराल विदा होने से पहले एक लड़की की भावनाओं को दिखाया गया है कि कैसे अपने माता-पिता का प्यार-दुलार छोड़कर लड़की अपने पिया के घर जाने को मजबूर हो जाती है। गीत में आम्रपाली अपने माता-पिता से पूछती भी हैं कि आखिर लड़कियों को पराया क्यों किया जाता है और उनका असली घर कौन सा होता है। गीत के लिरिक्स इतने मार्मिक हैं कि सुनने के बाद दिल का पिघलना तय है।

आम्रपाली दुबे ने गीत के रिलीज की जानकारी देते हुए लिखा, "गाना आ चुका है, आम्रपाली दुबे आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कृपया देखें और अपना प्यार दें।" फैंस को विवाह गीत बहुत पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने लिखा, "बहुत ही सुंदर सॉन्ग है। आप ऐसे ही गाने लाते रहें और आप दोनों की जोड़ी भी एक साथ कमाल लगती है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सुपर डुपर गाना है, एक लड़की और उसके परिवार वालों के लिए बहुत इमोशनल गाना बनाया है।"

'बिटिया पराई होली' के लिरिक्स विकास चौहान ने लिखे हैं और गीत को अपनी आवाज इंदु सोनाली ने दी है। गीत को आज सुबह ही रिलीज किया गया है और अभी से गीत को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इससे पहले आम्रपाली दुबे ने खुद फैंस को अपनी नई फिल्म 'पियरी' की जानकारी दी थी, जिसकी शूटिंग उन्होंने हाल ही में शुरू की है। फिल्म को डायरेक्ट इश्तियाक शेख बंटी कर रहे हैं। 'पियरी' से आम्रपाली का सिंपल और सोबर लुक भी रिवील हो चुका है। फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम्रपाली 'टीवी वाली बीवी' और 'चीख' में दिखने वाली हैं। फिल्म 'चीख' में एक्ट्रेस निरहुआ के साथ दिखेंगी, जिसमें वे एक पुलिस अफसर का रोल प्ले कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें