मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

रिलीज हुआ आम्रपाली और निरहुआ का नया रोमांटिक गाना 'सेनुरवा महान', दिखा पति-पत्नी का प्यार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रिलीज हुआ आम्रपाली और निरहुआ का नया रोमांटिक गाना 'सेनुरवा महान', दिखा पति-पत्नी का प्यार

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव का नया रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है।

गाने में निरहुआ अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली पर दिल खोलकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। गाने को आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल 'आम्रपाली दुबे ऑफिशियल' पर रिलीज किया गया है। फैंस को गाना पसंद भी आ रहा है।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का नया रोमांटिक गाना 'सेनुरवा महान' रिलीज हो गया है। गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का विवाह दिखाया गया है। गाने के बोल पति द्वारा पत्नी के लिए दिखाए समर्पण-भाव को भी दर्शाते हैं। गाने में आम्रपाली निरहुआ की तारीफ करती नहीं थक रही हैं, क्योंकि वे उनकी छोटी-छोटी चीजों का बराबर ध्यान रख रहे हैं।

'सेनुरवा महान' गाने को इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है और गाने के लिरिक्स विकास चौहान ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर शुभम तिवारी हैं। फैंस भी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के नए गाने पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने गाने की तारीफ कर लिखा, "निरहुआ आप अभिनय के बादशाह हैं और मेरे पसंदीदा स्टार भी।

आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है।"

एक अन्य फैन ने लिखा, "आपकी और आम्रपाली की जोड़ी स्क्रीन पर तहलका मचा देती है। ऐसे ही प्यारे-प्यारे और पारिवारिक गाने लेकर आते रहिए।"

इससे पहले आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का विदाई गीत 'बिटिया पराई होली' रिलीज हुआ था। गीत इतना मार्मिक था कि फैंस का आंसू रोक पाना मुश्किल था। इस गीत में भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी को फिल्माया गया और बाद में एक बेटी की विदाई और परिवार के सूनेपन को दिखाया गया।

गाना दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ था और गाने पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव जब भी कोई नया गाना या फिल्म लेकर आते हैं, वह हिट साबित होता है। दोनों एक साथ 35 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और आम्रपाली के भोजपुरी करियर की शुरुआत निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के साथ हुई थी। पहली ही फिल्म हिट देने के बाद आम्रपाली ने बैक टू बैक निरहुआ के साथ फिल्में की थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें