मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

घर के मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में शेयर कीं तस्वीरें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में

कई बातें शेयर करते रहते हैं। वह हमेशा अपने घर की झलकियां भी फैंस के साथ

शेयर करते रहते हैं। बिग बी ने अपने हालिया ब्लॉग में कुछ ऐसा ही किया है।

उन्होंने अपने घर के बड़े गार्डन में बने मंदिर की कुछ तस्वीरें शेयर की

हैं।

इस फोटो में बिग बी शिवलिंग पर जल चढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस

बार उन्होंने अपनी पसंदीदा टोपी के साथ पीले रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई है।

वे जलाभिषेक के बाद भगवान को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं। बिग बी अपने

प्रशंसकों से मिले और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने यह भी बताया कि

जब वह अपने घर के गेट तक जाते हैं तो उन्हें अब भी डर लगता है।

अमिताभ

बच्चन ने लिखा, “कोई GOJ के आने का इंतजार करता है और किसी के दिल में एक

गुमनाम डर रहता है। मुझे कोई डर तो नहीं लगता, लेकिन दिल में एक घबराहट सी

होती है। ''क्या अब भी कोई होगा..? ये सवाल भी उठता है। और जैसे ही गेट

खुलता है, मुस्कुराहट के साथ मेरा स्वागत किया जाता है और हवा में अनगिनत

मोबाइल फोन लहराते हैं। वे सड़क के उस पार बालकनियों और दूसरों की छतों पर

भी कब्जा कर लेते हैं। ये शोर मचाती लहरें और हरकतें देखने लायक हैं। मेरा

ध्यान उधर गया है।”

अमिताभ बच्चन अपने बेटे पर प्यार बरसाने

का कोई मौका नहीं छोड़ते। शनिवार सुबह अमिताभ ने फिर अपने ट्विटर पर एक

पोस्ट शेयर किया, जिसमें कई गायक अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दस’ का गाना ‘दस

बहाने’ गा रहे हैं। अभिषेक के फैन पेज से एक पोस्ट शेयर करते हुए बिग बी ने

लिखा, “दुनिया भर में बज रहा है...भैया-प्यार की सराहना और आने वाले समय

के लिए और भी बहुत कुछ जो पहले से ही कतार में है।”

अभिताभ

बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इस समय कई नए प्रोजेक्ट्स

में व्यस्त हैं। इस बीच, अमिताभ ‘वेट्टाइयां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं,

जिसमें रजनीकांत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘कल्कि 2898ए़डी’ में बिग

बी, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें