मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

अमिताभ बच्चन फिर पहुंचे अयोध्या, रामलाल के दर्शन किए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंच कर भगवान रामलला के दर्शन किये। मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

अयोध्या

में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के 18 दिन ही

महानायक अभिताभ बच्चन शुक्रवार को फिर अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने सफेद

धोती-कुर्ता, ऑरेंज जैकेट में पहन रखा था। अभिताभ ने रामलला के दर्शन कर

पूजा अर्चना की। मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने अमिताभ

बच्चन का आशीर्वाद दिया। बच्चन के अयोध्या पहुंचने के दौरान कड़ी सुरक्षा

व्यवस्था की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार बिग बी रामलला की पूजा के बाद अब वह एक ज्वैलरी शोरूम के

उद्घाटन में जाएंगे और वह कमिश्नर से भी मिलेंगे। इसके बाद वह मुंबई के

लिए रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

से पहले ही अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में जमीन खरीद रखी है। यह प्लाट राम

मंदिर के नजदीक ही है और मुंबई के 7 स्टार प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट ‘द

सरयू’ का हिस्सा है। खबर है कि बिग बी यहां 10 हजार वर्ग फीट का घर बनाने

जा रहे हैं। इस प्लॉट की कीमत 14.5 करोड़ रुपये है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें