मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, अमित शाह गुरुवार को करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपए की परियोजनाएं, अमित शाह गुरुवार को करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार (09 अक्टूबर) को केशोपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में आयोजित एक समारोह में दिल्ली के लिए 1816 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री 10 नए सीवर प्लांट्स की ऐतिहासिक सौगात भी दिल्ली वालों को देंगे। यह जानकारी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर साझा की।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली निरंतर “स्वच्छ, आत्मनिर्भर और सशक्त राजधानी” बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। दिल्ली जल बोर्ड की यह पहल न केवल राजधानी के लाखों परिवारों के जीवन स्तर को सुधारेगी बल्कि स्वच्छ जल आपूर्ति, मजबूत सीवरेज नेटवर्क और अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से विकसित दिल्ली, विकसित भारत के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि गुरूवार को मिलने वाली सौगातों के तहत दिल्ली को स्वच्छ जल, बेहतर सीवरेज व्यवस्था और आधुनिक कनेक्टिविटी का उपहार मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें