मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह 24 को मध्य प्रदेश तो 25 फरवरी को करेंगे बिहार का दौरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमित शाह 24 को मध्य प्रदेश तो 25 फरवरी को करेंगे बिहार का दौरा

नई दिल्ली, 22 फरवरी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। उसके अगले दिन यानी 25 फरवरी को वे बिहार जाएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के सतना में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। उसके बाद वे शबरी माता जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित ''कोल जनजाति महाकुम्भ'' को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे शाम पांच बजे सतना में ही एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। देर शाम उनके दिल्ली लौटने की योजना है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री शाह बिहार के पश्चिमी चंपारण में सुबह 11:30 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन शाम चार बजे पटना स्थित बापू सभागार में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित ''किसान-मजदूर समागम'' को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 6.00 बजे शाह तख्त श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन करने जाएंगे।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें