मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह दोपहर बाद पहुंचेंगे गुजरात, सोमनाथ दर्शन से पहले राजकोट में रुकेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

राजकोट,। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सोमनाथ महादेव

का दर्शन करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह सोमनाथ दर्शन करने आते हैं।

इसी परंपरा के तहत वे सोमनाथ जाकर महादेव की विशेष पूजा, गंगाजल अभिषेक,

ध्वजारोहण और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

केन्द्रीय गृह

मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजकोट के हीरासर हवाईअड्डे पर उतरेंगे। यहां

वे राजकोट के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें पार्टी के

कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। बैठक के बाद गृह मंत्री राजकोट टीआरपी गेम

जोन अग्निकांड में मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे। अमित शाह के राजकोट

दौरे में अग्निकांड के दोषी अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई का अनुमान लगाया जा

रहा है। राजकोट के बाद गृह मंत्री सोमनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। माना जा

रहा है कि शुक्रवार रात्रि विश्राम वे सोमनाथ में करेंगे। अमित शाह का

गुजरात में कुल 22 घंटे का कार्यक्रम तय किया गया है। दूसरे दिन 1 जून को

वे दिन के 2 बजे सोमनाथ से प्रस्थान करेंगे। गृह मंत्री के राजकोट और

सोमनाथ आने को लेकर प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें