मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

कामेश्वर महादेव के दर्शन कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अहमदाबाद,। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नाराणपुरा

स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर के समीप सब जोन ऑफिस के रूम नंबर 1 में

सपरिवार मतदान किया। मतदान से पहले शाह ने कामेश्वर महादेव के दर्शन किये।

केन्द्रीय

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सुबह 9.08 बजे अहमदाबाद में कामेश्वर

महादेव मंदिर के समीप सब जोन ऑफिस में बने बूथ पर पहुंचे। शाह के साथ उनकी

पत्नी, पुत्र जय शाह साथ थे। शाह ने सपरिवार के साथ सब जोन ऑफिस के रूम

नंबर 1 में बने बूथ पर मतदान किया। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री शाह ने

कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किये। मतदान केन्द्र को हेरिटेज थीम पर

तैयार किया गया था और केन्द्र पर हेल्थ टीम, पानी, व्हील चेयर समेत तमाम

व्यवस्था की गई थी।

मतदान करने के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित

शाह ने मीडिया से बातचीत में देशवासियों से अधिक से अधिक मतदान करने की

अपील की है। शाह ने कहा कि सभी लोकतंत्र के महोत्सव में भाग लें। देश में

स्थिर सरकार, सुरक्षित सरकार, सुरक्षित देश, समृद्ध देश और समर्पित सरकार

को चुनें। आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में प्रयत्नशील सरकार को चुनें।

विश्व में भारत को नंबर 1 बनाने वाली सरकार को चुने। मतदान केन्द्र के बाहर

सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें