मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में ली जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से टेलीफोन पर बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली । केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय सरकार की सहायता के लिए एनडीआरएफ की टीमों के अलावा नावों और हेलीकॉप्टरों को भी राज्य में भेज रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया। मोदी सरकार संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा के हमारे बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।वहीं मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि राज्य में मौजूदा गंभीर बाढ़ की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की। उन्होंने बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से कुल ग्यारह एनडीआरएफ टीमों को त्रिपुरा भेजा जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए हेलिकॉप्टरों की भी व्यवस्था की जाएगी। एनडीआरएफ टीमों के साथ अधिक संख्या में नावें भी भेजी जाएंगी। मैं त्रिपुरा के लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं।पूरी राज्य सरकार की मशीनरी इस अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। मैं संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार के साथ सहयोग करने के लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को धन्यवाद देता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें