मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

मां, माटी, मानुष के वादे पर सत्ता में आईं ममता अब कर रहीं मदरसा व माफिया की तरफदारीः अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने

हुगली जिले के श्रीरामपुर में बुधवार को एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मां, माटी, मानुष के वादे पर

सत्ता में आईं ममता अब मुल्ला, मदरसा और माफिया की तरफदारी कर रही हैं।

शाह

ने कहा कि यहां इमामों को महीने पर तनख्वाह दी जाती है, लेकिन पुजारियों

और मंदिरों के रखवालों को कुछ नहीं मिलता। हालांकि ताजिया में कोई बाधा

नहीं है, लेकिन दुर्गा पूजा और काली पूजा पर विसर्जन जुलूस निकालने में

नियमित बाधाएं हैं। क्या इसे जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।? उन्होंने

कहा कि ममता सरकार दुर्गा पूजा रोकती है। इन्हें बिल्कुल वोट नहीं देना

है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने ममता को चेतावनी दी कि

घोटालों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र

सरकार ने पश्चिम बंगाल सरकार को नौ लाख करोड़ रुपये दिए जो ममता के भतीजे

के गुंडे खा गए। सिर्फ मोदी जी ही राज्य को चिटफंड घोटाले, शिक्षक भर्ती

घोटाले, नगर निगम भर्ती घोटाले, राशन घोटाले में डूबने से बचा सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें