मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक देश एक चुनाव’ पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।केंद्रीय मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में परिवर्तनकारी सुधार हो रहे हैं। आज इस दिशा में भारत ने ऐतिहासिक चुनाव सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, क्योंकि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है।उन्होंने कहा कि यह स्वच्छ और वित्तीय रूप से कुशल चुनावों के माध्यम से हमारे लोकतंत्र को मजबूत करने और संसाधनों के अधिक उत्पादक आवंटन के माध्यम से आर्थिक विकास को गति देने की मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ से जुड़ी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को मंजूरी प्रदान कर दी। समिति ने देश में केन्द्र, राज्यों और स्थानीय निकायों के एक साथ चुनाव कराने से जुड़ी व्यवस्था पर अपनी सिफारिशें प्रदान की हैं। अब सरकार इस विषय पर व्यापक समर्थन जुटाने का प्रयास करेगी और समय आने पर इस पर संविधान संशोधन विधेयक लाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें