मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह और नड्डा आज छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और

केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ का चुनावी दौरा करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प की

पूर्ति के लिए जनसभा में जनता से भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत

करने का आह्वान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीयमंत्री अमित शाह और

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स

हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार,

केंद्रीयमंत्री अमित शाह सुबह साढ़े 10 बजे राज्य के कांकेर की जनसभा में

मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवारों के जिताने की अपील करेंगे। जेपी नड्डा आज

दिन में सबसे पहले पौन बारह बजे धान के कटोरा के रूप प्रसिद्ध बिलासपुर

जिले मुंगेली के लोरमी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा शासकीय

हाईस्कूल मैदान लोरमी में होनी है। इसके बाद वो राजधानी रायपुर से सटे

दुर्ग जिले के इस्पात शहर भिलाई पहुंचेंगे। नड्डा भिलाई के आईटीआई मैदान

में दोपहर 1ः35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। आखिर में वो तीन बजकर पांच

मिनट पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा

चंद्रखुरी के कौशल्या मैदान में होनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें