मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तारीख तय : अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाकों के हिंसा प्रभावित 55 लोग बस्तर शांति समिति के तत्वाधान में केन्द्रीय गृह मंत्री से मिले।अमित शाह ने नक्सली हिंसा पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद की हिंसा के शिकार ये लोग अपने मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इनकी पीड़ा देख मन अत्यंत व्यथित है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "हम इस देश से नक्सलवाद और नक्सलवाद के विचार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे और शांति स्थापित करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार बस्तर के 4 जिलों को छोड़ कर पूरे देश में नक्सलवाद को समाप्त करने में सफल रही है। इस देश से नक्सलवाद को अंतिम विदाई देने के लिए 31.03.2026 की तारीख तय की गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि उससे पहले नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा।अमित शाह ने नक्सलियों से कानून के समक्ष आत्मसमर्पण कर हथियार का रास्ता छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर और कश्मीर में कई जगहों पर कई लोग हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आपका भी स्वागत है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम इसके खिलाफ अभियान शुरू करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें