मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह कहा- देश को मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहिए

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेगूसराय में विपक्ष पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह कहा-

देश को मजबूर नहीं बल्कि मजबूत सरकार चाहिए

बेगूसराय।दो चरण का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद तमाम सियासी दल आगामी पांच चरणों के मतदान की तैयारी में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे हैं। बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं में देश को चलाने की ताकत नहीं है। देश को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सरकार चाहिए। जो जनहित में बड़े फैसले ले सके। बता दें कि बेगूसराय में चौथे चरण में आगामी 13 मई को वोटिंग होनी है। अमित शाह ने चुनानी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार, ओडिशा, बंगाल, उत्तर प्रदेश और देशभर में एक करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का काम गिरिराज सिंह ने किया है। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोदी की सरकार में महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री हैं। केंद्र सरकार ने तीन करोड़ आवास बनाए, जिनमें से ढाई करोड़ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। यह काम भी सांसद गिरिराज सिंह ने ही किया है। इसबार फिर से एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अगली बार यदि हमारी सरकार बनी तो फिर से तीन करोड नए आवास गरीबों को दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि देश को मजबूर नेता नहीं बल्कि मजबूत नेता चाहिए। जो देश को आगे बढ़ाए और उसमें बड़े-बड़े फैसले लेने की ताकत हो। पिछले 70 सालों से राम मंदिर को कांग्रेस पार्टी ने लटका कर रखा था। लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने 10 साल के कार्यकाल में ही इस काम को पूरा कर दिखाया। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लालू यादव, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन वे तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए वहां जाने से डर गए। देश के कोने-कोने से लोग पहुंचे लेकिन घमंडिया गठबंधन राजनीति से प्रेरित होकर विरोध करता रहा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस धारा 370 को 70 साल तक बच्चे की तरह गोद में पालती रही। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में धारा- 370 को समाप्त कर दिया। संसद में राहुल गांधी ने कहा कि इसे मत हटाओ, नहीं तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन साल हो गए कश्मीर में किसी को एक कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। मोदी ने इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर दिया है। सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार में आए दिन पाकिस्तान से घुसपैठिए आते थे और बम धमाके करके चले जाते थे। लेकिन जब मोदी जी को आपने प्रधानमंत्री बनाया तो उन्होंने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें