मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह शनिवार को सहकारिता दिवस पर गुजरात में 'सहकार से समृद्धि' सम्मेलन को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

शनिवार को 102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर गुजरात के

गांधीनगर में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सहकारिता

मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस 2024 के उपलक्ष्य में गांधीनगर में

‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय

सहकारिता दिवस दुनिया भर में सहकारी आंदोलन का एक वार्षिक उत्सव है। यह

1923 से अंतरराष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) द्वारा जुलाई माह के पहले

शनिवार को मनाया जाता है। संयोग से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस इस बार 6

जुलाई को मनाया जाएगा, जो सहकारिता मंत्रालय का तीसरा स्थापना दिवस भी है।

102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की थीम “सहकारिता सभी के लिए बेहतर

भविष्य का निर्माण करती है।”

गांधीनगर में आयोजित ‘सहकार से

समृद्धि’ सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री शाह वित्त

वर्ष 2024-25 के लिए सरकार की एजीआर-2 योजना के तहत किसानों द्वारा

नैनो-उर्वरक की खरीद पर 50 प्रतिशत सहायता की योजना का शुभारंभ करेंगे।

इसके साथ ही वे कार्यक्रम में ही तीन किसानों को इसके लिए भुगतान कर योजना

का शुभारंभ करेंगे। शाह नेशनल को-ऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल)

द्वारा उत्पादित ‘भारत ऑर्गेनिक आटा’ भी लॉन्च करेंगे।

केंद्रीय

सहकारिता मंत्री शाह शनिवार को बनासकांठा में चांगडा दुग्ध उत्पादक सहकारी

समिति लिमिटेड का भी दौरा करेंगे। वे माइक्रो-एटीएम पर रूपे किसान क्रेडिट

कार्ड (केसीसी) के माध्यम से दुग्ध उत्पादकों द्वारा किए गए लेन-देन की भी

समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे बनासकांठा में महिला सहकारी सदस्यों को

शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के तहत केसीसी-पशुपालन कार्ड भी जारी करेंगे।

केंद्रीय

गृह एवं सहकारिता मंत्री पंचमहल जिले का भी दौरा करेंगे, जहां वे अंगड़िया

अर्थक्षम सेवा सहकारी मंडली का दौरा करेंगे और आसपास के सहकारी सदस्यों के

साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। वे आशापुर छारिया दुग्ध सहकारी समिति का दौरा

करेंगे, जहां वे अन्य बातों के अलावा डेयरी के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

पंचमहल में गुजरात के संदर्भ में सहकारिता मंत्रालय की विभिन्न महत्वपूर्ण

पहलों पर समीक्षा बैठक भी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें