मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

अमित शाह नौ मार्च को करेंगे बिहार में चुनाव का शंखनाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में एनडीए सरकार का गठन हुए अभी एक माह का ही समय

गुजारा है कि भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा शुरू हो चुका है। केंद्रीय

गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह नौ मार्च को पटना जिले के पालीगंज आएंगे।

वे यहां लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। वे अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित

कृषि फॉर्म के मैदान में रैली को संबोधित करेंगे।

एनडीए

सरकार बनने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं। रैली की तैयारी भाजपा ने

शुरू कर दी है। इस रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। इससे

पहले 2 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। उन्होंने

औरंगाबाद और बेगूसराय में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नाम लेकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर

निशाना साधा था। कहा था कि नौकरी के नाम पर युवाओं की जमीन कब्जा ली। साथ

ही कांग्रेस और राजद पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।

इससे

पहले शाह जब बिहार दौरे कर आए थे तो यहां महागठबंधन की सरकार थी और नीतीश

कुमार इंडी अलायंस के सहयोगी थे। अब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में

एनडीए की सरकार है। नई सरकार के गठन के बाद 9 मार्च को अमित शाह का पहला

बिहार दौरा होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें