मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

खेती के आधुनिकीकरण से किसानों को होगा मुनाफा :शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 30 जनवरी । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने

कहा कि खेती को लाभकारी बनाने के लिए कृषि आधुनिकीकरण बहुत जरूरी है। इस

आधुनिकीकरण के लिए किसानों को पूंजी की जरूरत होगी। ऐसे में सहकारी बैंक ही

किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से ऋण दे सकते हैं। सहकारिता मंत्रालय इस

दिशा में काम कर रहा है।

शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में राज्यों

के रजिस्ट्रार कार्यालय एवं कृषि व ग्रामीण विकास बैंकों के कम्प्यूटरीकरण

की योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से ऋण

देने का कार्य कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों (एआरडीबी) का है। हालांकि ये

बैंक समय के साथ-साथ शिथिल पड़ गए थे। अब इन बैंको को आधुनिक करने का कार्य

शुरू किया गया है।

शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि एआरडीबी पुन:

किसानों को मध्यावधि ऋण और दीर्घकालिक ऋण दे सकें। सरकार आने वाले दिनों

में एआरडीबी को प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के साथ लिंक करने की

दिशा में काम कर रही है। इससे किसान पैक्स के माध्यम से मध्यावधि ऋण और

दीर्घकालिक ऋण आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। जब दीर्घकालिक ऋण पैक्स देने

लगेंगे तो किसानों के साथ-साथ हमारे पैक्स भी मजबूत होंगे।

शाह ने

कहा कि जब एआरडीबी पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत हो जाएंगे तो इसकी व्यवस्था

सरल होगी और किसानों के लिए बेहतर काम कर सकेंगे। इस दिशा में कार्य किया

जा रहा है। इससे एक पारदर्शी माहौल बनेगा, जवाबदेही आसानी से तय हो सकेगी

और किसान और बैंक के बीच एक मजबूत रिश्ता बनेगा।

उल्लेखनीय है कि

गृह मंत्री शाह ने आज कृषि और ग्रामीण विकास बैंकों और सभी राज्यों और

केंद्रशासित प्रदेशों के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालयों की

कंप्यूटरीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम सहकारिता मंत्रालय

द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहयोग से आयोजित किया

गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें