मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

'राजा शिवाजी' के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने रितेश-जेनेलिया को बनाया ब्रांड एंबेसडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'राजा शिवाजी' के बीच महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने रितेश-जेनेलिया को बनाया ब्रांड एंबेसडर

मुंबई। रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इतना प्रॉमिसिंग है कि हिंदी सिनेमा से जुड़े बड़े लोग फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' की पब्लिक अवेयरनेस इनिशिएटिव को मज़बूत करने के लिए मशहूर एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को अगले पांच सालों के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कॉन्ट्रैक्ट ट्रांसफर सेरेमनी को बुधवार को मंत्रालय में आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर और एसटी कॉर्पोरेशन के चेयरमैन प्रताप सरनाईक और मंत्रिमंडल सचिव भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मीटिंग के बाद आयोजित किया गया।

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और एसटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा लागू किए गए 'रोड सेफ्टी कैंपेन' का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच रस्ता सुरक्षा और यात्री जागरूकता अभियानों को तेजी से पहुंचाना है।

माना जा रहा है कि दोनों कलाकार सड़क सुरक्षा, यात्रियों की जागरूकता और सामाजिक संदेशों को फैलाने में अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अभिनेता रितेश देशमुख ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे एसटी स्टेट ट्रांसपोर्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। इन बसों से मेरे पिता बहुत सफर करते थे, उन्होंने अपने सफर के बारे में हमें बताया था।

मैंने भी उनके साथ बहुत बार सफर किया है। इस विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनना हम दोनों के लिए बहुत बड़ी बात है।"

इसके अलावा, अभिनेता की 'राजा शिवाजी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख दोनों के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण तीनों ही कपल ने मिलकर किया है। फिल्म में कई बड़े किरदार दिखने वाले हैं, जिसमें संजय दत्त और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आएंगे।

खास बात इसी फिल्म के जरिए रितेश देशमुख ने अपने छोटे बेटे का बॉलीवुड डेब्यू कराया है, जिसने फिल्म में शिवाजी महाराज के बचपन का रोल प्ले किया है।

इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो रखा गया है। हालांकि इसके लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो अभिषेक बच्चन और सलमान खान लंबे समय बाद एक फिल्म में नजर आ सकते हैं। अभिनेता फिल्म में संभाजी शाहजी भोसले का किरदार निभा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें