मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

बारात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बारात से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी, जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बारात से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना संग्रामपुर क्षेत्र के भगतपुर-गोरखापुर गांव निवासी प्रदीप वर्मा (25) पुत्र स्वर्गीय धर्मराज वर्मा बुधवार की रात करीब 11 बजे चंद्रिकन गांव से बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह कालिकन–विशेषरगंज मार्ग पर भैरोपुर बाग की पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया की रेलिंग से टकराते हुए पास खड़े बिजली के खंभे से जा भिड़ी और प्रदीप वर्मा का सिर फट गया जबकि पीछे बैठे रामकरन इस हादसे में बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की मां शीला देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं, जबकि प्रदीप मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रदीप की शादी करीब दो वर्ष पहले गायत्री देवी से हुई थी, जिनसे एक वर्ष का बेटा शनवीर है। प्रदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।संग्रामपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रदीप को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें