मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बुरी तरह घायल हो गए हैं।

यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के सैदपुर दलशाह गांव का है, जहां जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान रामफली पाल के रूप में हुई है।

वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र अमेठी के ग्राम सैदपुर दलशाह में दो पड़ोसियों के बीच घर का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस घटना में बुजुर्ग राम फली पाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि बुजुर्ग की हत्या का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला मंगलवार को झारखंड के गुमला जिले से सामने आया, जहां एक वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें