मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती मिली लाश

अमेठी,। उत्तर प्रदेश के अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत परसावां गांव में खेत में स्थित नीम के पेड़ के सहारे रस्सी में फांसी के फंदे से लटकती हुई अधेड़ की लाश मिली है। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है सूचना पर पहुंची पुलिस जांच तथा आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम शिरोमणि यादव (45) पुत्र श्याम बिहारी यादव निवासी परसावां के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह सुबह खेत जाने के लिए निकले थे फिर लौटकर नहीं आए। ग्रामीणों ने राम शिरोमणि की लाश नीम के पेड़ से लटकती हुई देखी तो घर वालों को सूचित किया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने कोतवाली अमेठी को सूचित किया।बुधवार को अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तथा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ और घटना की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें