मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका में येलोस्टोन नेशनल पार्क के पास सड़क हादसा, सात की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाशिंगटन,। अमेरिका के पहले राष्ट्रीय उद्यान येलोस्टोन नेशनल पार्क के पास यूएस हाइवे-20 पर हुए सड़क हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छह विदेशी नागरिक और एक स्थानीय पिकअप ड्राइवर शामिल है। विदेशी नागरिक एक वैन में सवार थे। यह हादसा दोनों वाहनों की टक्कर से हुआ। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।एबीसी न्यूज चैनल ने इडाहो स्टेट पुलिस के हवाले से खबर दी है कि यह हादसा गुरुवार शाम 7:15 बजे यूएस हाईवे-20 पर हेनरीज लेक के पास हुआ। इडाहो स्टेट पुलिस ने बताया कि मर्सिडीज पैसेंजर टूर वैन लेक के पास डॉज रैम पिकअप से टकरा गई। वैन में 14 लोग और पिकअप में ड्राइवर था। पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन में सवार छह विदेशी नागरिकों और पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई। पिकअप ड्राइवर की पहचान हंबल (टेक्सास) के 25 वर्षीय इसाईह मोरेनो के रूप में हुई है।पुलिस ने साफ किया है कि हादसे में मारे गए विदेशी नागरिकों की पहचान हो गई है। फ्रेमोंट काउंटी कोरोनर कार्यालय उनके परिवारों को सूचित करेगा। इसके बाद उनके नाम-पते जारी किए जाएंगे। इडाहो स्टेट पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बयान में कहा कि हादसे की भयावहता के कारण इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान और उनके निकटतम रिश्तेदारों को सूचित करने में समय लगेगा। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य में राहगीरों की भूमिका की प्रशंसा की है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना में शामिल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से तीन को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया।पुलिस के अनुसार, हेनरीज झील वेस्ट येलोस्टोन के मोंटाना से लगभग 17 मील दूर येलोस्टोन नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार पर है। दुर्घटना के बाद यूएस हाइवे-20 लगभग सात घंटे तक बंद रहा। येलोस्टोन नेशनल पार्क का बड़ा हिस्सा व्योमिंग राज्य में है। यह मोंटाना और इडाहो राज्यों की सीमाओं तक भी फैला हुआ है। येलोस्टोन पार्क अमेरिका का पहला राष्ट्रीय उद्यान है। 2.2 मिलियन एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस पार्क की स्थापना 1872 में की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें