मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के कैनसस सिटी में फायरिंग, एक की मौत, 21 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कैनसस

सिटी, 15 फरवरी । संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसौरी के कैनसस सिटी

में बुधवार को सुपर बाउल जीत का जश्न मातम में बदल गया। जीत के जश्न में

निकाली गई रैली के दौरान की गई अचानक की गई गोलीबारी में कम से कम एक

व्यक्ति की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में नौ बच्चे भी शामिल

हैं।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना

कैनसस सिटी के यूनियन स्टेशन के पास हुई। पल भर में सुपर बाउल जीत का जश्न

अराजकता के दृश्य में बदल गया। कैनसस सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने

संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन

तीनों में से दो के पास हथियार मिले हैं। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि

गोली क्यों चलाई गई।

चिल्ड्रेन्स मर्सी हॉस्पिटल ने कहा कि

उनके यहां 12 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इनमें 11 बच्चे हैं। बच्चों की

उम्र 6 से 15 वर्ष है। अस्पताल की प्रवक्ता स्टेफनी मेयर ने कहा कि नौ

बच्चों को गोली लगी है। किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है। कुछ घायलों

को यूनिवर्सिटी हेल्थ और ट्रूमैन मेडिकल सेंटर पहुंचाया गया। इनमें दो

लोगों की हालत नाजुक है।

पुलिस का कहना है कि रैली में

कैनसस सिटी और मिसौरी के गवर्नर सहित अधिकारी शामिल थे। कैनसस की गवर्नर

लौरा केली को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मिसौरी के गवर्नर माइक पार्सन

और उनकी पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। कैनसस सिटी के खिलाड़ियों ने घटना पर

दुख जताया है। रविवार को अपनी टीम को जीत दिलाने वाले क्वार्टरबैक पैट्रिक

महोम्स ने कहा कि वह "कैनसस सिटी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें