मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका के बोस्टन में भारतीय छात्र की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

न्यूयार्क । अमेरिका के बोस्टन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो

गई। इस वर्ष अब तक अमेरिका में कम से कम छह भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी

है। अमेरिका में हमलों की संख्या में बढ़ोतरी से वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय

छात्रों के माता-पिता चिंतित हैं।

न्यूयार्क में भारतीय

वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि बोस्टन में भारतीय छात्र अभिजीत

पारूचुरू के निधन की खबर जानकर गहरा दुख हुआ। दूतावास ने बताया कि पारूचुरू

के परिजन अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत में रहते हैं और जांच अधिकारियों से

सीधे संपर्क में हैं। शुरुआती जांच में साजिश से इनकार किया गया है।

उसने

पार्थिव शरीर के दस्तावेजीकरण और भारत ले जाने में सहायता प्रदान की। इसके

साथ ही वह मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में है। सूत्रों के

अनुसार, 20 वर्षीय पारूचुरू का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर आंध्र प्रदेश के

तेनाली में किया जा चुका है। अमेरिका की गैर लाभकारी संगठन 'टीम एड' ने

छात्र के पार्थिव शरीर को भारत ले जाने में मदद की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें