मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में केराकत कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र के कुसरना बकुलिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 15 अप्रैल देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई।ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त किया गया है। खास बात यह है कि जहां प्रतिमा स्थापित है, उसके ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार चौहान ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे जल्द ही बदलवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें