मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनावः कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत छिन्दवाड़ा जिले

की विधानसभा क्षेत्र क्र.-123 अमरवाड़ा (अ.ज.जा.) की मतगणना शासकीय पीजी

कॉलेज भवन में शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। यहां कड़ी सुरक्षा

व्यवस्था के बीच दो हॉल में वोटो की गितनी हो रही है, जो 20 राउंड में

संपन्न होगी।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने बताया कि

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गत 10 जुलाई को 332 मतदान केन्द्रों पर

वोटिंग हुई थी। इन 332 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं द्वारा ईव्हीएम में

डाले गए मतों की गणना के लिए 17 टेबलें एवं पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए

चार टेबलें लगाई गई हैं। यहां मतगणना करीब 20 राउंड में पूरी होगी।

उन्होंने

बताया कि मतगणना स्थल पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई

है। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्ति ही मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। कोई

भी अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना सेंटर पर प्रवेश नहीं करेगा। प्रत्येक मतगणना

टेबल पर एक काउंटिंग सुपरवाईजर, एक काउंटिंग असिस्टेंट, एक काउंटिंग स्टॉफ

तथा एक माइक्रो ऑर्ब्जवर तैनात किया गया है।

बता दें कि अमरवाड़ा

विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। यहां 79.74 फीसदी

मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के कमलेश

शाह, कांग्रेस के धीरन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवरावेन भलावी

के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दरअसल, 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में

कांग्रेस के टिकट पर अमरवाड़ा से कमलेश शाह जीते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव से

पहले वे भाजपा में शामिल हो गए। इसीलिए यहां उपचुनाव हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें