मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

जेल से घर लौटने के बाद अल्लू अर्जुन का परिवार हुआ भावुक, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता अल्लू अर्जुन जेल से रिहा हो गए हैं। हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में एक रात बिताने के बाद अल्लू अर्जुन आज सुबह घर पहुंचे। इस वक्त उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जैसे ही एक्टर घर पहुंचे तो उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने उन्हें रोते हुए गले लगा लिया। पति अल्लू अर्जुल को देखकर स्नेहा काफी भावुक हो गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि स्नेहा रेड्डी दौड़कर अल्लू अर्जुन के पास जाती हैं और उन्हें गले लगाकर रोने लगती हैं। स्नेहा के साथ उनकी एक छोटी बेटी भी है। अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जब अल्लू अर्जुन अपनी चिंतित पत्नी को मुस्कुराने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आ गई और आज जब वह घर आए तो स्नेहा अपनी बेटी के साथ उनसे मिलने आईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।अल्लू अर्जुन ने जेल से बाहर आने के बाद कहा, "जो हुआ उसके लिए हमें भी खेद है।" उन्होंने कहा कि मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं। कोई गम नहीं। मैं ठीक हूं, मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और जांच में पूरा सहयोग करूंगा। जो घटना घटी वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण थी और मैं एक बार फिर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।चार दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में उनके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मेडिकल जांच के बाद उन्हें नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिर एक्टर ने तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी। इसके बाद आज (शनिवार) अल्लू अर्जुन को चंचलगुडा जेल से रिहा कर दिया गया और वह घर लौट आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें