मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

हनुमान मंदिर के भजन से भड़के अल्लू अर्जुन के भाई! दर्ज कराई पुलिस में शिकायत, फिर जो हुआ...

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हनुमान मंदिर के भजन से भड़के अल्लू अर्जुन के भाई! दर्ज कराई पुलिस में शिकायत, फिर जो हुआ...

हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहाँ साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश एक हनुमान मंदिर के लाउडस्पीकर पर बज रहे भजनों को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि जुबली हिल्स इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह-सुबह लाउडस्पीकर पर भजन बज रहे थे, जिसकी आवाज से परेशान होकर अल्लू सिरीश ने सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मामला मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे का है। मंदिर में हर मंगलवार की तरह सुंदरकांड का पाठ और भजन लाउडस्पीकर पर बजाए जा रहे थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा पिछले 20 सालों से चली आ रही है। लेकिन उसी दौरान पास की एक सोसाइटी में रहने वाले अल्लू सिरीश की नींद में खलल पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, अल्लू सिरीश ने पहले अपने स्टाफ को मंदिर समिति के पास भेजकर आवाज कम करने को कहा। जब मंदिर समिति ने कहा कि यह तो 1 घंटे का ही कार्यक्रम है और भक्तों की आस्था जुड़ी है, तो बात बिगड़ गई। गुस्से में अल्लू सिरीश खुद मंदिर पहुंचे और पुजारी से बहस करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि उन्होंने कहा - "यह रिहायशी इलाका है, यहां लाउडस्पीकर पर इस तरह शोर नहीं कर सकते।" इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

अल्लू सिरीश ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में ध्वनि प्रदूषण को लेकर लिखित शिकायत दी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि रोजाना सुबह 5 बजे से तेज आवाज में भजन बजने से उनकी नींद और काम दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का भी हवाला दिया जिसमें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। शिकायत सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। अल्लू अर्जुन के फैंस भी दो हिस्सों में बंट गए। एक तरफ अल्लू सिरीश को ट्रोल किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। ट्विटर पर #AlluSirish और #HanumanMandir ट्रेंड करने लगा। भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

स्थानीय भाजपा नेता ने कहा कि "अल्लू परिवार को हिंदू आस्था का सम्मान करना चाहिए। अगर भजन से दिक्कत है तो कहीं और जाकर रहें। मंदिर तो वहीं रहेगा।" वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष ने कहा, "हम किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, लेकिन मंगलवार को भजन बंद नहीं होंगे। हम कोर्ट से अनुमति लेकर बजाते हैं।" दूसरी तरफ अल्लू सिरीश ने सफाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "मेरा मकसद किसी धर्म का अपमान करना नहीं था। मुझे सिर्फ तेज आवाज से परेशानी थी। मैं खुद हनुमान जी का भक्त हूं।"

पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया है और मंदिर समिति को आवाज की सीमा 60 डेसिबल से नीचे रखने की हिदायत दी है। साथ ही सुबह 6 बजे से पहले लाउडस्पीकर न बजाने को कहा गया है।फिलहाल इस घटना के बाद से अल्लू अर्जुन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा तेज है कि इस विवाद का असर अल्लू परिवार की इमेज पर पड़ सकता है, खासकर तब जब अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के बाद नॉर्थ इंडिया में भी बड़े स्टार बन चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें