मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

एलाइड ब्लेंडर्स का आईपीओ खुला, निवेशक 27 जून तक कर सकेंगे निवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई, । एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार को निवेशकों के लिए खुल गया।

खुदरा निवेशक इस आईपीओ के लिए 27 जून तक बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ के

जरिए कंपनी 1,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

एलाइड

ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड ने आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड)

267-281 रुपये तय किया है। ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी के

आईपीओ में एक हजार करोड़ रुपये के ताजा शेयर और प्रवर्तकों द्वारा 500

करोड़ रुपये के शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। कंपनी ने

सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 449 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

एलाइड

ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को एबीडी के तौर पर जाना जाता है। ये

भारतीय निर्मित विदेशी शराब कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है।

कंपनी के पोर्टफोलिया में व्हिस्की, ब्रांडी, रम और वोदका के 16 ब्रांडों

के प्रॉडक्ट शामिल हैं। इनमें ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व और

ऑफिसर्स चॉइस ब्लू सहित अन्य प्रमुख ब्रांड शामिल हैं, जिसका दुनियाभर के

22 देशों में निर्यात होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें