मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

लखनऊ। अपने विवादित बयानों और गानों से सुर्खियों में रहने वाली नेहा सिंह राठौर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उन पर चल रहे केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंगर की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।

सिंगर ने कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी डाली थी, लेकिन कोर्ट ने मामले को संवेदनशील बताते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट का कहना है कि नेहा राठौर की तरफ से जांच में किसी तरह का कोई सहयोग नहीं मिला है।

अदालत की तरफ से कहा गया है कि अभियुक्त नेहा सिंह राठौर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, लेकिन वे बार-बार अपना स्थान बदल रही हैं और जांच में सहयोग नहीं दे रही हैं। उन्हें जांच के लिए 26 नवंबर को भी विवेचक के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन बीमारी का बहाना बनाते हुए उपस्थित नहीं हुईं। लोक गायिका पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का भी आरोप लगा है। जस्टिस बृजराज सिंह की एकल पीठ ने याचिका को रद्द करते हुए कहा कि उन्हें उचित समय पर रिहाई की अनुमति मिलेगी।

पाकिस्तान की तरफ से पहलगाम में हुए हमले के बाद नेहा राठौर ने पीएम मोदी की बिहार जनसभा रैली पर निशाना साधा था और एक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट किए थे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "कश्मीर में आतंकी हमला हुआ और उसके फौरन बाद पीएम मोदी ने हार में रैली कर दी, बिहार के मंच से ही पाकिस्तान को धमका दिया और जनता ने भी ताबड़तोड़ तालियां पीट दीं।" नेहा सिंह राठौर ने कहा था कि बिहार में राष्ट्रवाद के नाम पर वोट बटोरने के लिए पीएम मोदी ने रैली की।

सिंगर ने न सिर्फ एक्स पर पीएम मोदी को लेकर पोस्ट किए, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा आतंकवादियों को न ढूंढ पाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा था, "आतंकवादियों को ढूंढने और अपनी गलती मानने की बजाय भाजपा देश को युद्ध में झोंकना चाहती है। भाजपा देश के हजारों सैनिकों की जान जोखिम में डालना चाहती है।

इसके बाद लखनऊ के हजरतगंज थाने में नेहा राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और केस अभी तक चल रहा है। गायिका किसी न किसी बहाने से कोर्ट में पेश होने से बच रही हैं और जांच में भी सहयोग नहीं कर रही हैं। इससे पहले सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन को लेकर भी वे विवादित गाने और पोस्ट कर चुकी हैं। तकरीबन एक हफ्ते पहले ही नेहा ने अपनी फरार होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्हें किसी भी तरह की एफआईआर से डर नहीं लगता है और वे अपने घर में ही बैठी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें