अयोध्या विवादित ढांचा गिराने के मामले में आडवाणी, जोशी, कल्याण सिंह सहित सभी 32 आरोपित बरी
लखनऊ। अयोध्या में 28 साल पहले विवादित ढांचा गिराने के मामले में अदालत का फैसला आ गया है। अदालत ने सभी आरोपितों को बरी कर दिया है।
6 दिसम्बर, 1992 को अयोध्या में जो हुआ उस पर सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। अदालत ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपितों को बरी कर दिया है। जज ने कहा कि घटना पूर्वनियोजित नहीं थी। जो कुछ हुआ अचानक हुआ।





